सिवान। बिहार के सिवान जिले के दरौंदा विधानसभा उपचुनाव में राजद उम्मीदवार रहे उमेश कुमार सिंह ने आज राजद नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
उमेश सिंह के इस मुलाकात के कई सियासी मायने है। आज बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की सभा सिवान में है। जहां पहली बार उपचुनाव के बाद जदयू भाजपा के नेता एक मंच पर एकत्रित होंगे।
दरौंदा उपचुनाव में जदयू उमीदवार रहे अजय सिंह की हार के बाद मुख्यमंत्री कि यह पहली सभा है। सीवान सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह और उप चुनाव में जीते निर्दलीय व्यास सिंह पहली बार एक मंच पर नजर आएंगे।
विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रहे उमेश कुमार सिंह ने चुनाव हारने के बावजूद क्षेत्र में अपनी सक्रियता बना रखी है। अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव होने है।