बिहारमुजफ्फरपुर

कटरा प्रखंड के सरकारी आवासों पर गैर कर्मियों का कब्जा

बाढ़ की विकट स्थिति में आवास से पदाधिकारी गायब

 

कटरा आवास पर कव्जामुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में सरकारी आवासों में अवैध कब्जा है। कब्जा के कारण यहां के सरकारी कर्मी भाड़े के मकान में रहने को मजबुर हैं। सरकारी सभी आवास पर गैर‌ अधिकृत कर्मी की चपेट में हैं। वैध कर्मी के लोग इन आवासों में वर्षों से रह रहे थे। परंतु अब अवैध कर्मी का उस पर कब्जा हो गया है। उन्हें हटाने वाला कोई नहीं है। वही बताया जाता है। यहां एक दर्जन से अधिक सरकारी आवास बने हैं । पहले यहां सरकारी कर्मी रहते थे। परंतु धीरे-धीरे इन आवासों पर गैर अधिकृत कर्मी का कब्जा हो गया। इसके बाद ये इन आवासों में स्थायी रूप से रहने लगे। सरकारी आवासों में अवैध कब्जा रहने के कारण प्रखंड और अंचल के कर्मी यहां रह नहीं पाते हैं। कर्मी किराए पर मकान लेकर मुजफ्फरपुर शहर में रहने को विवश हैं। प्रखंड परिसर के आवास में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी का आवास बना हुआ है। परंतु इन आवासों में प्रखंड विकास पदाधिकारी नही रहते है। सीओ के अलावा कई आवासों में छोटे कर्मी का कब्जा है।

 

 

इसकी जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी । वहीं इस मामले पर अमित कुमार शर्मा भाजपा अध्यक्ष नहीं बताया कटरा प्रखंड में करोड़ों की लागत से आवास बनाया गया है। यह आवास प्रखंड और अंचल कार्यालय के कर्मियों के लिए बनाया गया। जिसमें वैध और अवैध कर्मी का कब्जा है। जिसके लेकर कटरा प्रखंड का विकास नहीं हो पा रहा है। हम लोग जिला प्रशासन से यही मांग करते हैं जो अभी पदाधिकारी अधिकृत है। इन सभी को आवास में रहने को लेकर आदेश निर्गत किया जाए जिससे क्षेत्र का विकास प्रगति की ओर बढ़ सके।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close