देशबांकाबिहारराजनीति
Trending

भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम तैयारी को लेकर कांग्रेस मुस्तैद

पटना/बांका|| कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा के तहत बिहार की पवित्र भूमि मंदार पर्वत से यात्रा का आरंभ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे की अगवाई में गुरुवार 5 जनवरी को किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बांका जिला के मंदार पर्वत के निकट कांग्रेस पार्टी के प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने की दिशा में जी तोड़ मेहनत की जा रही है।

यात्रा आरंभ होने के पूर्व संध्या पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रदेश के आला नेताओं ने बिहार में कांग्रेस पार्टी की नीव को मजबूत बनाने की दिशा में इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण कदम माना है।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोकब कादरी, बिहार प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सौरव सिन्हा, प्रदेश महासचिव रवि शंकर यादव, बिहार प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव सह बांका जिला प्रभारी मानसी कुमारी, तारापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कांग्रेस नेता राजेश मिश्रा, मुंगेर जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष सुभाष वर्मा, मुंगेर विधानसभा कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष चंदन सिंह, बांका जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव एवं बांका जिला कांग्रेस सोशल मीडिया पूरी टीम भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्ररम की तैयारी में मुस्तैद दिखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close