StarBlueNews

सज-धज कर तैयार हुआ नयागांव दुर्गा स्थान

जमालपुर। (एसबीएन मुंगेर डेस्क)। आश्विन माह की तर्ज पर ही वासंतिक नवरात्रि पर जमालपुर शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित नयागांव दुर्गास्थान में पौराणिक मान्यताओं एवं रीति-रिवाज के अनुसार माता वासंतिक दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धापूर्वक व भक्तिभाव से किया जाता है। उक्त बातें गुरुवार को षष्ठी पूजा के अवसर पर संपन्न किए गए महाआरती के दौरान दुर्गा पूजा समिति के सचिव डॉ राजेंद्र शर्मा ने बताई। उन्होंने कहा कि नयागांव दुर्गास्थान में साल में दो बार चैत्र मास एवं आश्विन मास में माता दुर्गा की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया जाता है। इस प्राचीन दुर्गास्थान से भक्तों का विशेष आस्था जुड़ा है। मां भगवती नयागांव दुर्गास्थान में श्रद्धाभाव से आने वाले सभी भक्तों की मांगी मुरादें पूरी करती है। समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद एवं सक्रिय सदस्य राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति दुर्गा स्थान को रंग-बिरंगे फूलों एवं इलेक्ट्रॉनिक लाइटर से सुसज्जित किया गया है। दुर्गा स्थान परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने में पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। मौके पर उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, डॉ मार्तंड कुमार मिश्र, विवेक रंजन, वशिष्ठ कुमार, अंजन कुमार, डॉ रविंद्र शर्मा, मुकेश चौरसिया, पवन नायक, मुकेश चौधरी, गौरव कुमार यादव, नवल यादव, गोपाल तिवारी, एस कुमार राजन तांती, ठाकुर यादव, रॉकी कुमार, भरत राम मौजूद थे।

Exit mobile version