धर्म-अध्यात्मबिहारमुंगेर
Trending

गुरु पूर्णिमा पर सदकर्मा आश्रम में संपन्न हुआ यज्ञ हवन

मेयर प्रत्याशी संध्या यादव एवं शबनम कुमारी ने लिया विकास का संकल्प

मुंगेर/बिहार।। गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर बुधवार को सीताकुंड डीह स्थित ओम सदकर्मा आश्रम न्यास समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय पूजा अनुष्ठान का कार्यक्रम आयोजन किया गया। स्वामी जी के सानिध्य में आश्रम के पुरोहित ने वैदिक रीति-रिवाज से ओमकारेश्वर भगवान शिव के ओम स्वरूप तथा ओंकार वृक्ष की पूजा अर्चना की गई। आश्रम में ओम-कार वृक्ष के पूजन के साथ-साथ ओम-कार की प्रतिमा का
दूध, दही, शहद, शक्कर तथा गंगाजलसे अभिषेक किया।
ॐ नमः शिवाय एवं महामृत्युंजय मंत्र से आश्रम परिसर गुंजायमान हो उठा। इस दौरान ओम्कारेश्वर भगवान शिव की पूजा, शांति पाठ, भजन, आरती गान, और भंडारा का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वामी जी के सानिध्य में आश्रम में आए श्रद्धालु विकासशील इंसान पार्टी के मुंगेर जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अरविंद निषाद उर्फ मुन्ना जी, मुंगेर नगर निगम की मेयर प्रत्याशी संध्या यादव, क्रांति परिवर्तन जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ गुंजन यादव तथा संस्था की महिला सेल की राष्ट्रीय अध्यक्ष शबनम कुमारी ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित हवन कुंड का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया। तदुपरांत, आश्रम में पूजा अनुष्ठान संपन्न करा रहे पुरोहित ने वैदिक रीति रिवाज से यज्ञ हवन संपन्न कराया।
कार्यक्रम के समापन सत्र में भगवान शिव को अर्पित प्रसाद को भंडारा के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों के बीच वितरित किया गया।
मौके पर सोनू कुमार, मोनू कुमार, पिंकी सिंह, वैष्णवी सिंह, लूना देवी, ललन प्रसाद सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close