जमालपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति मंच की ओर से नगर शोभा यात्रा सह भव्य जुलूस निकाला गया। भाजपा कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक प्रह्लाद घोष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। बारोवाड़ी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान से सदर बाजार, जनता मोड़, भारत माता चौक, रेलवे गेट नंबर-6, स्टेशन चौक होते हुए जुबली वेल चौराहा पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। पराक्रम दिवस के मौके पर बारोवाड़ी तल्ला बंगाली दुर्गा स्थान परिसर में भाजपा कला संस्कृति मंच के पदाधिकारियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए उनकी जीवनी के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया।
Star Blue News
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Related Articles
Check Also
Close
-
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का राजद कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
April 27, 2023