मुंगेर
Trending

पार्टी का झंडा लहराकर मनाया गया कांग्रेस का स्थापना दिवस

मुंगेर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया।

पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम मोहन सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने किया।

परेड की अगुवाई कर रहे बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संयोजक साईं शंकर के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कार्यक्रम के आरंभ में वरिष्ठ कांग्रेसी राम मोहन सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को जनता के मुद्दे और देश को आजाद कराने के उद्देश्य से कांग्रेस की स्थापना ए.ओ. ह्यूम ने की थी। कांग्रेस के कुशल नेतृत्व से देश को आजादी मिली।

पूर्व महामंत्री मो इनामुल हक, तारकेश्वर प्रसाद यादव, पूर्व उपाध्यक्ष प्रभात कुमार मिश्रा, अशोक पासवान, सेवादल प्रदेश महामंत्री बीडी चौरसिया ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आज चुनौती भरे माहौल में कांग्रेस कार्यकर्ता देश की युवा पीढ़ी को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के यशस्वी इतिहास, विचारधारा व समृद्ध सिद्धांतों से अवगत कराएं।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी इंद्रदेव मंडल, हरि प्रसाद महतो, चंदन सिंह, मो अकरम परवेज, रोहित मणिभूषण, अजीत मालाकार, डॉ कारेलाल यादव, मो कमाल, कार्यालय सचिव राम शंकर सिंह मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close