StarBlueNews

मुंगेर में भाजपा के रीढ़ थे स्वर्गीय नयन सिंह : डॉ रामप्रीत पासवान

मुंगेर/पटना।। मुंगेर के विशेष दौरा पर पहुंचे बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान ने बुधवार को बरियारपुर प्रखंड के फुलकिया बस्ती पहुंचकर भाजपा के दिवंगत कार्यकर्ता सह मुंगेर जिला भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय नयन सिंह के परिजनों से मुलाकात की।

मंत्री रामप्रीत पासवान ने दिवंगत नयन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुंगेर में भारतीय जनता पार्टी को ऊंचाई तक ले जाने में जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका रही है, उनमें स्वर्गीय नयन सिंह का नाम अगली कतार में शामिल है।

इस दौरान मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान सहित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सनम कुमार उर्फ बबलू पासवान, भाजपा जिला मंत्री दीपक यादव, मुकेश पासवान एवं मौके पर मौजूद दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नयन सिंह के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Exit mobile version