StarBlueNews

मुंगेर मे जीविका ग्राम संगठनों एवं दीदियों के बीच मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

मुंगेर नवागढी के प्रांगण में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जीविका की लगभग 300 दीदीयों ने हिस्सा लिया। दीदियों द्वारा रंगोली के माध्यम से मतदान के महत्व एवं तकनीक के बारे में बताया गया। इसके उपरांत एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया ।जिसमें समूह की दीदियों ने मतदान के महत्व को गीत एंव कविता के माध्यम से बताया तथा मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने व त्रुटि सुधार करने की जानकारी भी दी गई। मौके पर उप विकास आयुक्त मुंगेर एवं जिला जन सूचना पदाधिकारी मुंगेर के अलावे जीविका के जिला प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, प्रबंधक संचार उपस्थित थे। इस रंगोली प्रतियोगिता में जीविका के कुल छःह ग्राम संगठनों ने हिस्सा लिया। इसमें दर्पण जीविका ग्राम संगठन, प्रेम जीविका ग्राम संगठन,उपचार जीविका ग्राम संगठन को प्रथम पुरस्कार , द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से उप विकास आयुक्त के द्वारा सम्मानित किया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि एक सशक्त समाज व विकसित देश के लिए हर एक मतदाता को मतदान करना आवश्यक है मतदान का नाम जोड़ने व नाम सुधारने से भी संबंधित जानकारी दी गई।

गौरव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Exit mobile version