StarBlueNews

मुख्यमंत्री के मुंगेर दौरे के 2 दिन पहले गोलीबारीकांड में एक विशेष जाति को निशाना बनाने की साजिश

– मुख्यमंत्री के मुंगेर दौरे के 2 दिन पहले गोलीबारी कांड में एक विशेष जाति को निशाना बनाने की साजिश
– इंदरुख पूर्वी पंचायत में गोलीबारी की घटना को अंजाम देने वाले पूर्व मुखिया के गुर्गे पुलिस की गिरफ्त से बाहर
– सीएम के कार्यक्रम को प्रभावित करने की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम,
– दहशत के माहौल में जीने को विवश हलीमपुर गांव के निवासी मुख्यमंत्री से लगाएंगे गुहार

जमालपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर दौरे के ठीक 2 दिन पहले सोमवार को इंदरुख पंचायत में भूमिहार जाति के दबंग नेता पूर्व मुखिया सह मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश सिंह के गुर्गों के द्वारा मंडल जाति के लोगों को निशाना बनाए जाने की कोशिश एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करती है।

गोलीबारी की घटना के 36 घंटा से अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस की हाथ अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं पहुंच सकी है।

जिला परिषद सदस्य मीतू रविकर के पति पूर्व मुखिया देवेश सिंह के रसूख का आलम यह है कि पुलिस ने हलीमपुर गांव में गोलीबारी की घटना से अधिक प्राथमिकता देवेश सिंह के परिवार को देते हुए हलीमपुर गांव के मंडल जाति के 22 ग्रामीणों को नामजद बनाते हुए भारतीय दंड विधान 147/148/149/307/323/341/385/447/504/506 के तहत कांड संख्या 255/19 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने हलीमपुर गांव के निवासियों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने देवेश सिंह, डिंगर सिंह उर्फ सोनू मंगल सिंह मूसहरू सिंह नंदा सिंह अशोक सिंह रामानुज सिंह सूरज यादव सहित 13 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड विधान 147/148/149/323/341/354/364/379/504/506 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या-256/19 दर्ज किया है।

उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए इंदरुख पूर्वी पंचायत में लगातार कैम्प कर रही है। हलीमपुर गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गोलीबारी की घटना में शामिल देवेश सिंह एवं उनके गुर्गे को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिस कारण वे लोग दहशत के माहौल में जीने को विवश हैं।

– दहशत में जी रहे रहे ग्रामीण सीएम से करेंगे मुलाकात

इंदरुख पूर्वी पंचायत में गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हलीमपुर गांव के ग्रामीण बुधवार को मुख्यमंत्री के समक्ष एक ज्ञापन सौंपेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक 2 दिन पहले उनको निशाना बनाया जाना एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है।

Exit mobile version