StarBlueNews

मोकामा विधायक ने सरकार एवं पुलिस पर लगाया आरोप

हवेली खड़गपुर। (एसबीएन मुंगेर डेस्क)। मुंगेर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं के इलेक्शन कैंपेन का दौरा भी सर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में मुंगेर लोकसभा सीट पर महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम देवी के लिए चुनाव प्रचार करने मोकामा विधायक अनंत सिंह पहुंचे। अनंत सिंह ने मुंगेर विधानसभा के बरियारपुर एवं हवेली खड़गपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने सीधे-सीधे सत्ता पक्ष व सरकार पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर उनके कार्यकर्ताओं को पुलिस निशाना बना रही है। उनके कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है। इस चुनावी रंजिश को आम जनता भली-भांति समझ रही है। इससे महागठबंधन का जनाधार और बढ़ रहा है। हम जीतेंगे और विरोधी का जमानत जप्त हो जाएगा। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह राजद के राज्य परिषद सदस्य कुमार लालू मंटू शर्मा कांग्रेस नेता निलेश कुमार सिंह साहिल रजा उर्फ चिंटू आईटी सेल के जिला अध्यक्ष रोहित मणि भूषण एवं सायरा बानो की नीलम देवी की जीत की दावेदारी करते नजर आए।

Exit mobile version