जमालपुरबिहारमुंगेर
Trending

राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला सम्मेलन में उठा युक्रेन का मुद्दा

Munger || राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शनिवार को जमालपुर के जुबली वेल चौराहा के समीप स्थित होटल व्हाईट हाऊस के सभागार में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमण उर्फ राजू यादव तथा मंच संचालन राजद के वरिष्ठ नेता नागेश्वर प्रसाद यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने मुंगेर जिला कमिटी का विस्तार किया। इस दौरान उन्होंने नवमनोनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपते हुए पार्टी के संविधान और जिम्मेदारियों के प्रति अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने त्रिस्तरीय विधान परिषद चुनाव को लेकर मुंगेर से राजद के प्रत्याशी अजय कुमार सिंह की जीत को सुनिश्चित कराने की दिशा में पदाधिकारियों को अपना सहयोग देने की अपील की।

इस दौरान राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने रूस और युक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से भातीय छात्र जो युक्रेन में फंसे हुए हैं, उन्हें शीघ्र भारत लाने की अपील की। और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close