Munger/Bihar || प्रत्येक वर्ष की तर्ज पर इस वर्ष भी मुंगेर जिला के सीताकुंड डीह में स्थित सदकर्मा आश्रम में देव दीपावली मनाई गई।
आश्रम के संचालक स्वामी मुकेशानंद जी महाराज के निर्देश पर आश्रम को दीपों से सुसज्जित कर ओम की आकृति तथा स्वास्तिक की आकृति बनाई गई। श्रद्धालु भक्तों के द्वारा आश्रम परिसर में रंगोली के रूप में भी ओम की आकृति के अलावा स्वास्तिक की आकृति उकेरी गई।