बिहारमुंगेरराजनीति

सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती

मुंगेर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गुरुवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 103 वीं जयंती सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जयंती समारोह की अध्यक्षता जमालपुर के विधायक सह जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ अजय सिंह ने कहा कि जब देश में खाद्यान्न की कमी थी अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ खाद्यान्न पर समझौता होने की बात हुई तो अमेरिका के राष्ट्रपति ने वहां मवेशियों के चारे के रूप में उपयोग होने वाले पीएल-409 गेहूं भारत को देने के लिए सहमत हुए।

अमेरिका के इस रवैया से नाराज तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने गेहूं के उत्पादन में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन से चर्चा की। इंदिरा गांधी जी के निर्देश पर भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करते हुए कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन भारत में हरित क्रांति के जनक बने।

स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने भारत के गरीब तथा आम जनता के लिए भोजन, वस्त्र एवं आवास उपलब्ध कराने की दिशा में कई जन कल्याणकारी योजनाओं का शुरुआत किया। वर्तमान सरकार इन्हीं योजनाओं का नाम परिवर्तित कर उसे आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

इस दौरान कांग्रेस नेत्री सायरा बानो, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तारिक अनवर, अशोक पासवान, परहम पंचायत के मुखिया तनिक पंडित, सत्य प्रकाश, रामू जी सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close