बिहार

मुंगेर की जनता का होगा अनंत विकास

अनंत सिंह ने मुंगेर एवं जमालपुर के विकास का दिलाया भरोसा

जमालपुर। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की जनता के हक व हकूक की लड़ाई के लिए स्थानीय लोगों की मांग पर वह मुंगेर की धरती को अपना कर्मभूमि बनाने के लिए तैयार है। मुंगेर की जनता उनके साथ हैं। उक्त बातें रविवार को फुलका मैदान में आयोजित 8 दिवसीय युगल रंजीत मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन से पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लोकसभा के संभावित उम्मीदवार सह मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की जनता उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने का मन बना चुकी है। जनता का आशीर्वाद लेने आए हैं। जनता मालिक है और विरोधियों जमानत जब्त कर देगी। टिकट की दावेदारी को लेकर सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से उन्हें आश्वासन मिल चुका है। कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर लोकसभा सीट से उम्मीदवारी करने जा रहे हैं। वर्तमान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार निकम्मी हो चुकी है। क्षेत्र के विकास एवं जनता के कार्य के लिए मुंगेर की जनता का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होगा। मौके पर स्पोर्टिंग क्लब ऑफ फुलका अध्यक्ष विनय कुमार यादव, संयोजक अजय कुमार, सचिव प्रताप कुमार यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष बमबम यादव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेता मो मोबिन चांद एवं रंजन सिंह मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close