StarBlueNews

24 घंटे का अखंड रामधुन का कल होगा आरंभ

चैती दुर्गा स्थान मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी

जमालपुर। (एसबीएन मुंगेर डेस्क)। पौराणिक परंपराओं एवं रीति रिवाज के आधार पर नयागांव दुर्गास्थान मंदिर में वासंतिक दुर्गा माता की प्रतिमा के दर्शन के लिए मंदिर का पट षष्ठी पूजा की मध्यरात्रि के बाद खोल दिया गया। मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। सप्तमी तिथि को मेला घूमने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ काफी तादाद में रही। नयागांव दुर्गा पूजा समिति के सचिव डॉ राजेंद्र शर्मा एवं राजन चौरसिया ने नयागांव दुर्गास्थान मंदिर के पौराणिक परम्पराओं के मुताबिक ही नवमी तिथि को रामनवमी की विशेष पूजा के बाद दोपहर बाद से 24 घंटे का अखंड रामधुन का जाप आरंभ हो जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश प्रसाद एवं सक्रिय सदस्य नवल यादव ने बताया कि रामधुन के लिए नयागांव दुर्गास्थान मंदिर परिसर दक्षिणी हिस्से में रामधुन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। रामधुन स्थल को भी अच्छी तरह से सजाया जा रहा है। मौके पर उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज कुमार, डॉ मार्तंड कुमार मिश्र, विवेक रंजन, वशिष्ठ कुमार, अंजन कुमार, डॉ रविंद्र शर्मा, मुकेश चौरसिया, पवन नायक, मुकेश चौधरी, गौरव कुमार यादव, आकर्षण प्रतीक चौरसिया, गोपाल तिवारी, एस कुमार राजन तांती, ठाकुर यादव, रॉकी कुमार, भरत राम मौजूद थे।

Exit mobile version