दिल्लीबिहार
Trending

पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्रा का निधन

वर्तमान सीएम एवं डिप्टी सीएम ने जताया शोक

नई दिल्ली/पटना।। विगत लंबे समय से बीमार चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अपने आवास पर अंतिम सांसे ली। पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा के निधन के बाद बिहार सहित समस्त राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शोक प्रकट कर इसे बिहार की राजनीति के लिए बड़ा क्षति बताया है। सीएम ने पूर्व सीएम के निधन पर बिहार में तीन दिनों के राजकीय शोक का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ मिश्रा ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान बिहार के विकास की दिशा में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है जिसे सदा याद रखा जाएगा।

बताते चलें कि डॉ जगन्नाथ मिश्र बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। डॉक्टर मिश्र ने प्राध्यापक के रूप में अपना करियर शुरू किया। बचपन से ही राजनीति में रुचि होने की वजह से जगन्नाथ मिश्रा विश्वविद्याल में पढ़ाने के दौरान ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए। 1975 में वह पहली बार मुख्यमंत्री बने। 1980 में उन्होंने दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में बिहार की कमान संभाली। श्री मिश्रा ने 1989 में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ली। 1990 तक वह मुख्यमंत्री रहे। जिसके बाद वे केंद्रीय कैबिनेट मे मंत्री भी रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close