हसनपुर। (एसबीएन आध्यात्मिक डेस्क)। धार्मिक आस्था का केंद्र रहे सीताकुंड के समीप स्थित एकाक्षर धाम में श्री दुर्गाष्टमी के मौके पर शनिवार अहले सुबह माता वासंती दुर्गा की आराधना के साथ दीप यज्ञ सम्पन्न किया गया। एकाक्षर धाम के पुरोहित स्वामी मुकेशानन्द जी महाराज की अगुवाई में कटारिया निवासी संजय कुमार ने 108 दीप प्रज्वलित कर माता दुर्गा की विधिवत पूजा व आराधना की। उन्होंने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के परम शिष्य स्वामी मुकेशानन्द जी महाराज के आदेशानुसार दुर्गाष्टमी के दिन 108 दीप यज्ञ संपन्न कर माता दुर्गा की विधिवत पूजा पाठ की गई। इस दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी दीप यज्ञ में हिस्सा लिया।
Star Blue News
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Related Articles
Check Also
Close