इंडियन पार्लियामेंट लीग (आईपीएल)देश
Trending

अनंत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए किया प्रचार

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में क्षेत्र भ्रमण करने पहुंचे मोकामा विधायक अनंत सिंह

जमालपुर। मुंगेर संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम सिंह के समर्थन में जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को लामबंद करने मोकामा विधायक अनंत सिंह शनिवार को जमालपुर पहुंचे। सफियाबाद चौराहे से बड़ी आशिकपुर, नयागांव, डीजल शेड शीतला मंदिर, लक्ष्मणपुर, जगदीशपुर, जहांगिरा, रामचंद्रपुर माताडीह, सारोबाग, गोविंदपुर, फुलका, रेलवे गेट संख्या-6 पहुंचे। जहां उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां स्थानीय जनता से जनसंवाद करने के बाद मोकामा विधायक भारत माता चौक, जनता मोड़, मोहनपुर, वलीपुर, सदर फांड़ी, वराट चौक होते हुए धर्मशाला रोड स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित महागठबंधन के विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हौसला अफजाई किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से नगर कांग्रेस अध्यक्ष साईं शंकर, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष बमबम यादव एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नगर अध्यक्ष सुमन बिंद ने मोकामा विधायक अनंत सिंह के नगर यात्रा का संयुक्त रुप से नेतृत्व किया। मौके पर आनंद सिंह के सहयोगी कांग्रेस नेता शिव शकल सिंह, राजद के धरहरा प्रखंड सचिव हिमांशु यादव, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव चौरसिया, अशोक पासवान, इंद्रदेव मंडल, आरके मंडल, डॉ दिनेश, अरुण मंडल, प्रवीण गुप्ता, आकर्षण चौरसिया, धीरज जलान, मो नुरुल्लाह, नीलेश सिंह मौजूद थे। अनंत सिंह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कांग्रेस व महागठबंधन ही एकमात्र विकल्प है। मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की जनता महागठबंधन प्रत्याशी नीलम सिंह के लिए अपनी पूरी समर्थन देने के लिए तैयार है जिसका उदाहरण आज देखने को मिला। जमालपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता नीलम सिंह को अपना सांसद के रूप में देख रही है और अपने कांग्रेस प्रत्याशी से उनकी काफी उम्मीदें जुड़ी है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close