Deprecated: Optional parameter $query_type declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 815

Deprecated: Optional parameter $order declared before required parameter $number is implicitly treated as a required parameter in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 815

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-mega-menu.php on line 451

Deprecated: Optional parameter $sub_title declared before required parameter $the_post is implicitly treated as a required parameter in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/plugins/class-tielabs-fbinstant-articles.php on line 85
साधना यादव के नक्शे कदम पर चल राजनीति में संध्या का कदम - StarBlueNews
StarBlueNews

साधना यादव के नक्शे कदम पर चल राजनीति में संध्या का कदम

जिला परिषद अध्यक्ष साधना यादव के नक्शे कदम पर राजनीतिक पारी का आरंभ कर रही है संध्या यादव

मुंगेर (बिहार) || भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा मिशन के अंतर्गत मुंगेर के विशेष दौरे पर पहुंची भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य सुमित्रा दहिया और गुजरात महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीपिका सरदावा ने जिला परिषद अध्यक्ष साधना यादव के साथ मुलाकात की।

“हर घर तिरंगा” मिशन को सफल बनाने की जिम्मेदारी

मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में एक विशेष बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में सुमित्रा दहिया एवं दीपिका सरदावा ने जिला परिषद अध्यक्ष साधना यादव को यशस्वी मिशन “हर घर तिरंगा” को मुंगेर जिला में सफल बनाने की दिशा में जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा के इस मिशन को जिला के हर घर में कामयाबी के साथ पहुंचाने का आग्रह किया।

संध्या यादव को भविष्य की राजनीति के लिए अग्रिम बधाई

बैठक में आई दोनों राष्ट्रीय स्तर की भाजपा नेत्रीयों ने आगामी मेयर चुनाव के लिए संध्या यादव को जीत की अग्रिम शुभकामनाओं के साथ ही भविष्य की राजनीति के लिए भी अग्रिम बधाइयां दीं।

मुंगेर विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ने संध्या के प्रयास को सराहा

बैठक में शिरकत कर रहे मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, मुंगेर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन, भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुमेधा आर्या ने भी जिला परिषद अध्यक्ष साधना यादव के नक्शे कदम पर चलते हुए अपनी सक्रिय भूमिका के साथ मुंगेर नगर निगम प्रत्याशी के रूप में राजनीतिक पारी का आगाज कर रही संध्या यादव को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी।

Exit mobile version