StarBlueNews

भगत सहाय आजाद लगाएंगे झारखंड की नैया पार

रांची/धनबाद। (एसबीएन झारखंड डेस्क)। झारखंड में महागठबंधन की नींव रखने के बाद कांग्रेस ने अपनी लोकसभा की चुनावी नैया पार लगाने के लिए अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है। पता तो चले कि झारखंड की कुल 14 लोकसभा सीटों के लिए महागठबंधन में हुए सीटों के बंटवारे में कांग्रेस 7, झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 4, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) 2 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने रांची से पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय, धनबाद से कीर्ति आजाद एवं लोहरदगा से सुखदेव भगत को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। मंगलवार देर रात तक चली टिकट को लेकर माथापच्ची के बाद कांग्रेस ने अपने तीन सीटों को लेकर प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। कांग्रेस अपनी बाकी बची 4 सीटों का ऐलान भी जल्द कर देगी। उधर, भाजपा के दिग्गज नेता रामटहल चौधरी का भाजपा ने काटा टिकट काट लिया है।

Exit mobile version