StarBlueNews

भाजपा रूपी दानव की समाप्ति हेतु मंदार पर्वत मंथन के लिए कांग्रेस की तैयारी

पटना/बांका|| बिहार में आरंभ हो रहे भारत जोड़ो यात्रा का आगाज करने के लिए गुरुवार को बांका जिला के मंदार पर्वत पहुंच रहे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन तथा प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी में जुटे पार्टी के आला नेताओं ने तैयारियों पर अपनी पैनी निगाह बना रखी है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेता सहित कांग्रेस पार्टी से बिहार विधानसभा तथा बिहार विधान परिषद के सदस्य विगत करीब सप्ताह भर से बांका में कैम्प लगाकर तैयारियों की निगरानी में जुटे हैं।

कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर चाय पर चर्चा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा को पार्टी का ऐतिहासिक कार्यक्रम करार दिया है।

उन्होंने कहा कि मंदार पर्वत से जिस प्रकार समुद्र मंथन के बाद देवताओं को अमृत प्राप्त हुआ था उसी प्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस को भी भाजपा रूपी दानव को समाप्त करने के लिए इस पवित्र भूमि से मंथन आरम्भ करना पड़ रहा है।

Exit mobile version