StarBlueNews

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से देश को बचाने की आवश्यकता

कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में आगामी लोकसभा चुनाव पर होगी चर्चा

गया से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महाधिवेशन में शामिल होने कांग्रेसी रायपुर छत्तीसगढ़ रवाना

गयासिटी/बोधगया।। “जनता की आवाज उठाने के लिए”, “देश को नई राह दिखाने के लिए” जैसे नारों को बुलंद करते हुए बुधवार को धर्म की नगरी गया से कांग्रेस पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने के लिए गया जंक्शन से रवाना हुए।

वीडियो देखने के लिए 👇 यहां क्लिक करें

 

रवाना होने वालो में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, दामोदर गोस्वामी, मिथिलेश सिंह, शिव कुमार चौरसिया, जगदीश प्रसाद यादव, मो समद, असरफ इमाम, रंजीत कुमार सिंह, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता आदि ने अपने बयान में कहा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता महाधिवेशन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
नेताओ ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से मिले ऊर्जा से पार्टी जन-जन में सशक्त हुआ है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85 वां महाधिवेशन 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय, लोकप्रिय, ईमानदार विपक्ष कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी जी के संदेश को आत्मसात कर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान कार्यक्रम के तहत संपूर्ण देशवासियों को पहुंचने, तथा मोदी सरकार के विफलताओं के काला चिट्ठा उजागर करने का काम करेंगे। राहुल गांधी विश्व के लोकतंत्र के इकलौता महानायक है, जिन्होंने 3570 किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

Exit mobile version