StarBlueNews

महाराष्ट्र में यूपीए-3 पर भारी एनडीए गठबंधन

मुंबई। (एसबीएन महाराष्ट्र डेस्क)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र के अधिकांश लोकसभा सीटों पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी की काफी मजबूत स्थिति लोकसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम आने के संकेत दे रही है। महाराष्ट्र में एनडीए की दोनों घटक दल भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना की पकड़ काफी मजबूत है। महाराष्ट्र में कांग्रेस एवं एनसीपी को कई सीटों पर कड़े मुकाबले झेलना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र का चुनावी सर्वेक्षण :-

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना का गठबंधन काफी मजबूत स्थिति में है। वहीं, महाराष्ट्र से सत्ता खो चुकी कांग्रेसी एवं एनसीपी इस बार लोकसभा चुनाव में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। महाराष्ट्र में बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा काफी हद तक चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस एवं एंड सिटी इन मुद्दों को भुनाने का प्रयास कर रही है।

नवहिन्दुस्तान न्यूज़ एवं स्टार ब्लू न्यूज़ के सर्वेक्षण के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन का पलड़ा यूपीए-3 पर भारी पड़ सकता है।

महाराष्ट्र (48 सीट)

भाजपा – 18
शिवसेना – 10
कांग्रेस – 11
एनसीपी – 7
अन्य – 02

Exit mobile version