StarBlueNews

मेयर एवं मुख्य पार्षद पद के संभावित उम्मीदवार ठोक रहे ताल

कोरोना के तीसरे लहर के बीच उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख के चुनाव आयोग द्वारा ऐलान किए जाने के बाद बिहार में होने वाले विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार कोटे वाले 24 सीटों पर चुनाव और उसके बाद अप्रैल-मई महीने में नगर निकाय अंतर्गत नगर निगम, नगर परिषद तथा नगर पंचायत के चुनाव संपन्न कराने को लेकर संभावनाएं प्रबल हो गई है।

मेयर-डिप्टी मेयर और मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद को सीधे चुनेगी जनता

राज्य सरकार ने बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 में संशोधन का अध्यादेश लाकर मेयर-डिप्टी मेयर और मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद पद के लिए प्रत्यक्ष चुनाव का नियम लागू कर दिया है। विगत सप्ताह राजभवन द्वारा बिहार नगर पालिका संशोधन अध्यादेश 2022 को मिली मंजूरी के बाद सरकार ने इससे जुड़ा गजट भी जारी कर दिया है। बिहार नगर पालिका संशोधन अध्यादेश 2022 के अनुसार बिहार के सभी शहरी निकायों में इस साल होने वाले चुनाव में मेयर-डिप्टी मेयर और मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद का चुनाव सीधे जनता के वोट से होगा।

चुनावी सरगर्मी के बीच संभावित उम्मीदवारों की सूची

 

Exit mobile version