StarBlueNews

सर्वदलीय एकता मंच ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

जमालपुर/मुंगेर | (बिहार) || स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में बुधवार देर शाम जुबली वेल चौराहा पर सर्वदलीय एकता मंच के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सर्वदलीय एकता मंच के सक्रिय सदस्य लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद पासवान, राजद नगर अध्यक्ष मंटू यादव, कांग्रेस सेवादल के प्रभारी जिलाध्यक्ष आर के मंडल, भाजपा सांस्कृतिक मंच के जिला मंत्री प्रहलाद घोष, जदयू के पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल यादव, राजद महिला नगर अध्यक्ष प्रतिमा चौरसिया, राजद नेता जुल्फिकार अंसारी, लटोरी मंडल सहित भोजपुरी फिल्म अभिनेता नवीन वर्मा, राजीव रंजन एवं अन्य सदस्यों ने सामुहिक रूप से कैंडल प्रज्वलित कर दिवंगत गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

इस दौरान सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Exit mobile version