StarBlueNews

सेवानिवृत्त रेल अधिकारी ने ली कांग्रेस की सदस्यता

जमालपुर। मॉडल रेलवे स्टेशन जमालपुर के मुख्य टिकट निरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए आरके मंडल को कांग्रेस के वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। शुक्रवार देर शाम को केंद्रीय संस्थान के प्रेक्षागृह में आयोजित आरती मंडल की विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष साईं शंकर, जिला प्रवक्ता ब्रह्मदेव चौरसिया एवं विनोद मंडल ने उन्हें विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष शंकर ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए बुद्धिजीवी एवं वरीय पदाधिकारियों के दिशा निर्देशन में अभियान चलाने की आवश्यकता है। आरके मंडल जैसे अनुभवी एवं कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कांग्रेस पार्टी को एक नया सौगात मिला है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कबीना मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा मौजूद थे। रेल एसपी के मेजर कृपा सागर एवं भारती ने डुएट सॉन्ग “दिल न तोड़ोगे कसम खा के कहो” एवं “आ प्यार के रंग भरें” गाकर शमां बंधा दिया। रंगमंच के कलाकार नवीन वर्मा एवं राजीव रंजन रॉय “तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा” पर थीम डांस के माध्यम से माहौल गमगीन बना दिया। इस दौरान आर के मंडल ने “सोने जैसा रंग है तेरा” गीत गाया। मौके पर राजद जिला उपाध्यक्ष बमबम यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत प्रसाद, बलविंदर सिंह अहलूवालिया, सुनील कुमार उर्फ लड्डू, महेश अंजाना, वीरेंद्र सिंह, गणेश पासवान, प्रभाकर चौरसिया, चंदन मंडल, कैलाश सिंह, बादल सिंह मौजूद थे।

Exit mobile version