अपराधक्राइम
Trending

अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले ने मानवता को किया शर्मसार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

जमालपुर। (एसबीएन मुंगेर डेस्क)। आदर्श थाना जमालपुर के बड़ी केशोपुर निवासी कक्षा-6 की छात्रा के साथ हुए अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले ने एक बार फिर मानवता को शर्मसार किया है। बच्ची के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की वजह से बच्ची की अस्पताल में मौत हो गई। जमालपुर शहर में किसी नाबालिग के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी अप्रैल 2012 में एक छात्र के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर हत्या का मामला सामने आया था। संयोग भी है कि दोनों ही अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला एक ही विद्यालय से संबंधित है। 2012 में तत्कालीन श्री गुरु नानक खालसा मध्य विद्यालय जमालपुर, जो वर्तमान में मध्य विद्यालय मोहनपुर में समायोजित हो चुका है, के 12 वर्षीय छात्र आदित्य राज का पहले अपहरण किया गया। फिर बाद में फिरौती की रकम नहीं मिलने की स्थिति में उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस कांड में संलिप्त मुख्य आरोपी नेपाली मंडल को न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा दी गई है। नाबालिग छात्रा के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है। शुरुआती दौर में पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ गिरफ्तारियां भी की है। मगर, इस घटना की वजह से जमालपुर शहर की जनता में काफी आक्रोष है। लोगों का आरोप है कि चुनाव की तैयारियों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार शहर में सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने का दावा कर रही है। इसी बीच दिन दहाड़े इस प्रकार की घटना घटित हो जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती है। विगत दिनों भी आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की हत्या का मामला सामने आया था।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close