मुंगेर

मुंगेर: भ्रष्ट मुखिया तनिक पंडित को गिरफ्तार करने का निर्देश। ग्रामीणों ने इस्तीफे की मांग को लेकर डीएम को दिया आवेदन

Post Gaurav mishra

गौरव मिश्रा

मुखिया तनिक पंडित को गिरफ्तारी करने का जारी हुआ निर्देश।

मामला 7 निश्चय योजना में कमीशन खोरी एवं भ्रष्टाचार का।

जमालपुर मुंगेर – मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में परहम पंचायत के मुखिया तनिक पंडित पर कमीशन खोरी एवं भ्रष्टाचार को लेकर वार्ड सदस्य माया देवी के द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर मुखिया के गिरफ्तारी का आदेश निकलते ही मुखिया पंचायत से फरार हो गए इनके अनुपस्थिति में उप मुखिया संजय यादव ने पंचायत भवन में तिरंगे को फराया।
इधर मुखिया तनिक पंडित के गिरफ्तारी का निर्देश जैसे ही जारी हुआ तो मुखिया पंचायत छोड़कर फरार हो गए। सप्ताह भर से फरार चल रहे मुखिया से परहम पंचायत का सारा विकास कार्य पूरी तरह ठप हो चुका है। पंचायत के जनप्रतिनिधि से लेकर आम जनता ने जिलाधिकारी को 109 लोगों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुए कहां की फरार मुखिया को बर्खास्त कर पंचायत के विकास की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की दिशा में पहल किया जाए। विदित हो कि परहम पंचायत के मुखिया तनिक पंडित पर रामनगर थाना कांड संख्या 187/19 के तहत महिला वार्ड सदस्य माया देवी ने भ्रष्टाचार एवं कमिशनखोरी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाया था। जिसका मामला वर्तमान में विशेष न्यायधीश निगरानी भागलपुर कोर्ट में लंबित है। और वरीय पुलिस पदाधिकारी भी अनुसंधान एवं पर्वेक्षण के दौरान कांड को सत्य पाकर मुखिया तनिक पंडित को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। इधर मुखिया के गिरफ्तारी का आदेश जारी होते ही पंचायत में खलबली मच गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close