पूर्णियाबिहार
Trending

पूर्णियाँ : आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का हुआ आयोजन, महिलाओं को दी गयी परिवार नियोजन की जानकारी

परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का किया गया वितरण


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

– बच्चो के टीकाकरण के साथ-साथ माँ को दी जा रही है परिवार नियोजन की जानकारी

– माला-एन, छाया एवं कंडोम का नि:शुल्क वितरण

पूर्णियाँ/13 नवंबर:

जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को आरोग्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को टीका लगवाने आने वाली महिलाओं को परिवार नियोजन को लेकर जागरूक किया गया। एएनएम के द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन के स्थायी तथा अस्थायी साधनों के बारे में जानकारी दी गयी। आम लोगों को जागरूक करने के मकसद से स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस यानि आरोग्य दिवस की भूमिका भी अहम है। जिसमें टीकाकरण एवं प्रसव पूर्व जाँच के अलावा परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर महिलाओं को सलाह दिया जा रहा है। आरोग्य दिवस पर परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों पर बेहतर परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग के साथ केयर इंडिया भी सहयोग कर रहा है।

परिवार नियोजन साधनों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के लिए प्रयास:
केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक सनत कुमार गुहा ने बताया परिवार नियोजन स्थायी एवं अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में बढ़ोतरी के लिए आरोग्य दिवस पर आने वाली महिलाओं को एएनएम के द्वारा परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी दी जा रही है। गर्भवती माताओं को प्रसव के बाद परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ़ चॉइस के बारे में एएनएम विस्तार से जानकारी दे रही है। धात्री माताओं को भी बच्चों में अंतराल रखने की सलाह के साथ उपलब्ध साधनों के बारे में भी बताया जा रहा है। इन कार्यों में आशा एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा सहयोग किया जाता है. इन प्रयासों के कारण पहले की तुलना बहुत बदलाव देखने को मिल हैं.

अस्थायी साधनों का नि:शुल्क वितरण:
आरोग्य दिवस पर आने वाली महिलाओं के बीच परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों का नि:शुल्क वितरण किया गया। गर्भ-निरोधक गोली (माला-एम एवं माला-एन), कंडोम एवं इमरजेंसी कंट्रासेपटीव पिल्स आदि का वितरण किया गया।

नवीन गर्भनिरोधक के इस्तेमाल पर जोर:
नवीन गर्भनिरोधक ‘अंतरा एवं ‘छाया’ के इस्तेमाल पर ज़ोर दिया जा रहा है। ‘अंतरा’ गर्भ निरोधक इंजेक्शन का इस्तेमाल एक या दो बच्चों के बाद गर्भ में अंतर रखने के लिए दिया जाता है। साल में इंजेक्शन का चार डोज दिया जाता है। वहीं ‘छाया’ गर्भ निरोधक एक साप्ताहिक टेबलेट है। इसे सप्ताह में एक बार सेवन करना होता है।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close