इंडियन पार्लियामेंट लीग (आईपीएल)गयाबिहार
Trending

लोकतंत्र का महापर्व : पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

बाराचट्टी। (एसबीएन गया डेस्क)। बाराचट्टी प्रखंड में लोकसभा का चुनाव महापर्व शांतिपूर्वक समापन हुआ। प्रखंड वासियों ने अपने अपने मत का प्रयोग बढ़ चढ़कर कर किया। बाराचट्टी प्रखंड के सभी मिडिल स्कूलो से मतदान केंद्र पर लोगों द्वारा शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।सरकार के द्वारा जो व्यवस्था किया गया वह मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा रहा था। ताकि ज्यादा मत का प्रयोग कर सके। वहीं कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण देर से वोट पड़े। वही सरवा बाजार के मध्य विद्यालय में वोटिंग समय से शुरू नही होने से मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली।बाराचट्टी क्षेत्र में कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लेकर पुलिस प्रशासन व एसएसबी के जवान पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बाराचट्टी प्रशिक्षु आईपीएस सह थानाध्यक्ष स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मतदान को लेकर पूरे क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का पुख्ता व्यवस्था की गई थी। बाराचट्टी एसएसबी सहायक कमांडेंट सुहेल आलम ने बताया कि दक्षिण क्षेत्रों में जंगल नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर जवानों ने पूरी तरह मोर्चा संभाले हुए थे। ताकि कोई परिंदा भी पर ना मार सके। बाराचट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि प्रखंड में करीब 59 प्रतिशत मतदान हुआ। मोहनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कुमार अश्वनी ने बताया कि प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान 58 प्रतिशत पड़े हैं। मोहनपुर थाना मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 141 मतदान केंद्रों पर चुनाव शांति पूर्ण संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया इसके लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। इसके लिए बीएमपी की पांच कंपनी फोर्स हरेक बुथ पर तैनात किया गया था।

वहीं, बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के बिंदा पंचायत में राजकीय मध्य विद्यालय बिंदा में शांतिपूर्ण मतदान हुआ 2:00 बजे तक 40% मतदान किया गया। दोपहर के बाद 58.20 प्रतिशत वोट पड़े। बिन्दा पंचायत के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। बिन्दा पंचायत के लोंगो में मतदान को काफी रोष भी था। ग्रामवासियो की शिकायत का कारण था 1350 मतदाताओ के बीच मात्र एक वोटिंग मशीन का होना। जिससे मतदाताओं का वोट करने के लिए काफी देर लाइन में खड़ा होना पड़ा। मतदान को लेकर वहीं बिंदा पंचायत के सेलारी गांव, सरवा पंचायत में तिवारीचक, धनावा, बजरकर, बेल्हारिया, सेलाड़ी, मध्य विद्यालय में लोगों की लंबी कतारें लगी रही तथा वोट को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिए,जिसमे इस साल पहली बार वोट करने वाले नए युवकों का।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close