इंडियन पार्लियामेंट लीग (आईपीएल)देशबिहार
Trending

44 वर्षों के चुनावी इतिहास में पहली बार होगा अलग

नई दिल्ली। (एसबीएन पॉलिटिकल डेस्क)। भारत में सम्पन्न हुए बीते 44 वर्षों के आम चुनावों में पहली बार भारत की जनता कुछ कमी महसूस करेंगी। देश के 44 वर्षों के चुनावी इतिहास में पहली बार होगा जब किसी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को चुनाव प्रचार से दूर रखने के लिए उन्हें जमानत नहीं दिया गया। यह संदेश बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने अपने ट्वीट के माध्यम से जारी किया है। लालू प्रसाद यादव के आधिकारिक टि्वटर में उनके द्वारा जेल से जारी एक संदेश पत्र के साथ लिखा गया है कि पहला चुनाव है जिसमें आपके बीच नहीं हूं। चुनावी उत्सव में आप सबों के दर्शन नहीं होने का अफ़सोस है। आपकी कमी खली रही है इसलिए जेल से ही आप सबों के नाम पत्र लिखा है। आशा है आप इसे पढ़ियेगा एवं लोकतंत्र और संविधान को बचाइयेगा।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close