इंडियन पार्लियामेंट लीग (आईपीएल)

40 में 40 सीट जीतेगी महागठबंधन, जीरो पर आउट हो जाएगी एनडीए: जयप्रकाश नारायण यादव

Editing by Gaurav Mishra


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

40 में 40 सीट जीतेगी महागठबंधन, जीरो पर आउट हो जाएगी एनडीए: जयप्रकाश नारायण यादव
-आज देश में जम्हूरियत एवं डॉ. अंबेडकर का संविधान खतरे में
– पहले होम डिलीवरी होती थी शराब की सप्लाई, अब बेडरूम तक पहुंच रहे हैं शराब
मुंगेर सुनिल जख्मी की रिपोर्ट
लोकसभा का तीसरे चरण का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया है। चौथे चरण का चुनाव जनता जनार्दन के सामने है। यह चुनावी महासंग्राम देश का तकदीर व सुनहरा तस्वीर खींचने जा रही है। यह बातें मंगलवार को मुंगेर शहर के मंगल मूर्ति परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बांका के निवर्तमान सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने मुंगेर संसदीय सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी नीलम देवी के समर्थन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि एक तरफ गांधीवादी ताकत तो दूसरी ओर गोडसे की ताकत देश को बाँधने में लगी हैं। हम कैसा राष्ट्र बनाना चाहते हैं। यह हमें फैसला कर अपने मत का प्रयोग कर देश के भाग्य का फैसला बटन दबा कर करेगेंं। आज देश का जमुरियत व संविधान खतरे में है। एक और सोनिया गांधी, लालू यादव ,तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी मुकेश ससाहनी तथा उपेंद्र कुशवाहा है, तो दूसरी ओर देश को अपमानित करने वाली पार्टी भाजपा और आरएसएस हैं। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव को जेल में जान का खतरा है। उनके पुत्र तेजस्वी यादव को अपने पिता से नहीं मिलने दिया जा रहा हैं। आज बिहार का हर एक नौजवान को लालू बनाना है । उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले चुनाव में देशवासियों से वादा किया था कि सरकार बनी तो दो करोड़ बेरोजगार युवकों को नौकरी देंगे। सरकार बनी और 05 साल में दो करोड़ लोगों को नौकरी तो दूर 02 लोगों को नौकरी वह नहीं दे पाए और उन बेरोजगार युवकों को पकोड़े की दुकान खोलने की बात कर डाली। बांका के निवर्तमान सांसद जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था स्विस बैंक से काला धन लाएंगे और 15-15 लाख हर एक भारतीयों के खाते में दिए जाएंगे। उन्होंने कहा था गंगा साफ करो लेकिन प्रधानमंत्री 05 सालों में गंगा की सफाई नहीं कर सके। उल्टे नीरव मोदी जैसे लोग बैंक की सफाई कर विदेश भाग गए। देश में अपराध, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर गोरख धंधा जारी है। शराब बंदी कानून लागू होने के समय शराब की होम डिलीवरी होती थी। अब बेडरूम तक शराब पहुंच रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन 40 ने 40 सीट जीतेगी एनडीए गठबंधन जीरो पर आउट हो जाएगी। राज्य में अपराधियों का बोलबाला है। हत्या, बलात्कार, लूट जैसे घटनाएं यहां आम बात हो गई है। मुजफ्फरपुर कांड ने तो देशभर में बिहार को शर्मसार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी के जीत का दावा करते हुए कहा कि एनडीए के प्रत्याशी ललन सिंह का जमानत यहां जप्त हो जाएगा। मौके पर नीलम देवी के चुनाव प्रभारी रामानुज सिंह, कांग्रेस आईटी सेल के रोहित मणि भूषण, कुंदन कुमार, कांग्रेसी नेता नीलेश सिंह , नीलम देवी के मीडिया प्रभारी डॉ हेमंत कुमार सिंह ,राजद जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ,कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका राखी राणा, पूर्व एमएलसी लक्ष्मी देवी, राजत नेता नरेश सिंह यादव, श्रीकांत यादव, आदर्श कुमार राजा पंकज यादव, संजय पासवान, निलेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार, विकास चंद्र यादव, अरविंद यादव, संतोष यादव ,बबिता भारती राजद के राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू,संजय पासवान, मंटू शर्मा ,मनीष कुमार सहित महागठबंधन दल के नेता मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close