बिहारसहरसा
Trending

जिला पदाधिकारी ने किया सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान का शुभारंभ

3164 बच्चे एवं 537 गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

• 2 दिसंबर से चलेगा अभियान
• जिले के 5 प्रखंडों में चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान
• अभियान के लिए 71 एएनएम को सौंपी गयी जिम्मेदारी।

सहरसा/ 2 दिसंबर:

जिला में सोमवार को सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 की शुभारंभ जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने सत्तर कटैया ब्लॉक के बैसा घाट मकतब में की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने बताया कि जिले के 5 प्रखंडों में 2 दिसंबर से सघन मिशन इंद्रधनुष शुरुआत की जाएगी इसके तहत नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती माताओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा. इसको लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, यह अभियान 4 चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 2 दिसंबर, दूसरा चरण 2 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020, तथा चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारंभ होगा।
5 प्रखंडों में होगा टीकाकरण: जिला सविल सर्जन डॉ ललन सिंह ने बताया जिला में कुल 5 प्रखंडों में 174 टीकाकरण स्थलों को चिन्हित किया गया है। अभियान के दौरान 3164 बच्चे एवं 537 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा. सलखुआ में कुल 33, सत्तर कटैया में कुल 27, सिमरी बख्तियारपुर में 54, सोनबरसा में 25 एवं बनमाईटहरी में 35 साइट का चयन किया गया है जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया कि-
जन-जागरूकता पर बल : कार्यक्रम को सफल करने के लिए व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं. सभी सत्रों पर आवश्यकता के अनुसार माता बैठक, सामुदायिक बैठक, वीएचएसएनडी बैठक के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जाएगा. इस तरह जिला में कुल 83 स्थानों पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित होंगी.
पर्यवेक्षण पर भी बल: अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके लिए पांचो प्रखंड में कुल 71 एएनएम् की जिम्मेदारी दी गयी है. इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर टीम बनाये गए हैं. अभियान के दौरान टीम फील्ड विजिट कर निरीक्षण भी करेगी. साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए फ्लेक्स बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर ज़िला सिविल सर्जन डॉ ललन सिंह, प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर कुमार विवेकानंद, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी स्वास्थ्य राहुल किशोर, प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आईसीडीएस यूनिसेफ के एसआरसी अभय कांत श्रीवास्तव, एसएमसी बंटेश नारायण मेहता, एसएमसी मजरूल हसन, डब्ल्यूएचओ के एसआरटीएल डॉक्टर अशोक कुमार वर्मा, केयर इंडिया के डीटीएल रोहित रैना, तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी और अन्य सहयोगी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे ।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close