मुंगेर में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया रोड शो
Post By Gaurav kumar mishra
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761
उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया रोड शो
मुंगेर से गौरव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
मुंगेर : उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मंगलवार को मुंगेर संसदीय क्षेत्र से एनडीए गठबंधन के जदयू उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के समर्थन में रोड शो किया। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का हैलीकाप्टर पोलो मैदान में 1050 उत्तरा उसके बाद उपमुख्यमंत्री पत्रकारों से प्रेस वार्ता की उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा पति पत्नी के 15 साल के शासन काल में बिहार को काफी पीछे धकेल दिया है उन्होंने कहा सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर पूरे हिंदुस्तान में विकास की गंगा बह रही है जो पूर्व जो काम पूर्व में नहीं हुआ। 11 बजे उप मुख्यमंत्री एक नंबर ट्रैफिक चौक से रोड शो प्रारंभ करते। उप मुख्यमंत्री एक नंबर ट्रैफिक से कौड़ा मैदान, बेकापुर, बड़ी बाजार आदि इलाके में रोड शो क्या। 12.30 बजे उप मुख्यमंत्री रोसड़ा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इधर, रोड शो को भव्य बनाने के लिए एनडीए के घटक दलों ने व्यापक तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष लालमोहन गुप्ता और भाजपा नेता अम्बरीश सिंह उर्फ डिक्की सिंह को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। उपमुख्यमंत्री के रोड शो के बाद चुनाव प्रचार परवान चढ़ेगा। वहीं, 24 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनावी सभा को संबोधित करने मुंगेर आएंगे।