बिहारसहरसा
Trending

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत चेतना रथ किया गया रवाना

जिले के 5 प्रखंडों में जाऐगा चेतना रथ


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

•अभियान के लिए 71 एएनएम को सौंपी गयी जिम्मेदारी

•अभियान में 3164 बच्चे एवं 537 गर्भवती को टीका

सहरसा/5 दिसम्बर :

नियमित टीकाकरण शिशुओं को 12 जानलेवा बिमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी, असरदार और किफायती साधन है. सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य वैसे हर एक बच्चे तक पहुंचना है जो किसी न किसी कारण से आज भी टीकाकरण से वंचित रह जा रहे हैं. इस अभियान के लिए जनमानस तक जागरूकता पहुँचाने हेतु स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा तथा जिला सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर चेतना रथ रवाना किया ।
इस मौके पर जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत यहां पर पांच प्रखंडों को चिन्हित किया गया है जिसके अंतर्गत वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू कर दिया गया है। अभियान के दौरान 3164 बच्चे एवं 537 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाना है. उनहोंने बताया इस रथ को सघन तरीके से चलाया जाएगा। यह सभी 5 प्रखंडों में घूमेगा और लोगों को मिशन इंद्रधनुष, मातृत्व वंदना योजना और उन सभी सरकारी योजना की जानकारी देगा, जिसका सभी गर्भवती महिलाएं एवं बच्चे लाभ उठा सके।
इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया कि जिले के 5 प्रखंडों में 2 दिसंबर से सघन मिशन इंद्रधनुष शुरुआत की गई, इस चेतना रथ के द्वारा नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा. यह अभियान 4 चरणों में चलेगा। प्रथम चरण 2 दिसंबर, दूसरा चरण 2 जनवरी 2020, तीसरा चरण 3 फरवरी 2020, तथा चौथा चरण 2 मार्च 2020 से प्रारंभ होगा।
5 प्रखंडों में होगा टीकाकरण कथा पांचो प्रखंड में घूमेगा चेतना रथ : डॉ कुमार विवेकानंद ने बताया जिला में कुल 5 प्रखंडों में 174 टीकाकरण स्थलों को चिन्हित किया गया है। अभियान के दौरान 3164 बच्चे एवं 537 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जाएगा. सलखुआ में कुल 33, सत्तर कटैया में कुल 27, सिमरी बख्तियारपुर में 54, सोनबरसा में 25 एवं बनमाईटहरी में 35 साइट का चयन किया गया है जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों को प्रतिरक्षित किया जाएगा।
जन-जागरूकता पर बल : कार्यक्रम को सफल करने के लिए जिले के सभी प्रखंडों पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं. सभी सत्रों पर आवश्यकता के अनुसार माता बैठक, सामुदायिक बैठक, वीएचएसएनडी बैठक के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता रैली का भी आयोजन किया जा रहा है. इस तरह जिला में कुल 83 स्थानों पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है, जिसका जिला स्तरीय और प्रखण्ड स्तरीय पर्यवेक्षण किया जा रहा है तथा जिला अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है ।
पर्यवेक्षण पर भी बल: कोई भी बच्चा और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण अभियान से वंचित ना रहें इसके लिए पांचो प्रखंड में कुल 71 एएनएम् को जिम्मेदारी दी गयी है. इसकी मॉनिटरिंग के लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर पर टीम बनाये गए हैं. अभियान के दौरान टीम फील्ड विजिट कर निरीक्षण भी करेगी. साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए फ्लेक्स बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला सिविल सर्जन डॉ ललन सिंह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर कुमार विवेकानंद, जिला स्वास्थ्य समिति के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी राहुल किशोर, यूनिसेफ के एसआरसी अभय कांत श्रीवास्तव, यूनिसेफ के जिला समन्वयक बनटेश नारायण मेहता, मजहरूल हसन, केयर इंडिया के डीटीएल रोहित रैना, अस्पताल प्रबंधक विनय आनंद तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close