जमालपुरबिहारमुंगेर
Trending

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का राजद कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

जमालपुर/मुंगेर (बिहार)।। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के द्वारा विगत दिनों मुंगेर राजद जिला अध्यक्ष के रूप में त्रिलोकी नारायण शर्मा जी को नियुक्त किए जाने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

गुरुवार को वरिष्ठ राजद कार्यकर्ता नागेश्वर यादव के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नवनियुक्त राजद जिलाध्यक्ष को राजद कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

नगर अध्यक्ष सुनील कुमार उर्फ बमबम यादव की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ए टू जेड की पार्टी के रूप में बिहार की आम जनमानस के अनुरूप एक सशक्त राजनीतिक पार्टी के रूप में कार्य कर रही है।

बिहार की आम जनता का विश्वास राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आज भी कायम है। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी को मुंगेर जिला में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में वरिष्ठ राजद नेता त्रिलोकी नारायण शर्मा जी को जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जिनकी अगुवाई में पार्टी आगामी 2024 लोकसभा चुनाव तथा 2025 विधानसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ-साथ आम जनता के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के संकल्प को पहुंचाने में सफलता हासिल करेगी।

वरिष्ठ राजद नेता नागेश्वर यादव, गोरेलाल सिंह, निरंजन यादव तथा बमबम यादव ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान मुंगेर लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी विपक्ष को धूल चटाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। मौके पर राकेश चौधरी, संतोष कुमार, लालू कुमार, विमल कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close