जमालपुरबिहारमुंगेर
Trending

भाजपा ने नगर परिषद प्रशासन को दी चेतावनी

जमालपुर/मुंगेर (बिहार) || मुंगेर के जिला अधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर नगर परिषद जमालपुर प्रशासन द्वारा शहर के मुख्य सड़कों पर चलाए गए अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान बराट चौक के निकट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग लिखित शिलापट्ट हटाए जाने को लेकर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वरिष्ठ भाजपा नेता सनम कुमार उर्फ बबलू पासवान तथा भाजपा कला संस्कृति मंच के जिला महासचिव प्रह्लाद घोष की संयुक्त अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद प्रशासन द्वारा जमालपुर शहर में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के शिलापट्ट को हटाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है।

भाजपा नेताओं ने नगर परिषद प्रशासन द्वारा भूलवश हुए इस कृत्य को यथाशीघ्र सुधार में लाने की मांग करते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय का प्राचीन शिलापट्ट पुनः उक्त स्थल पर लगाने की मांग की है।

भाजपा नेता बबलू पासवान ने कहा कि जमालपुर शहर में सभी मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से राहगीरों का चलना दूभर हो गया था। इसलिए नगर परिषद प्रशासन को समय-समय पर इस तरह का अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते रहना चाहिए। ताकि मुख्य सड़कों पर ट्राफिक व्यवस्था सुगम बना रहे।

इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष शंभू शरण सिंह, युवा भाजपा नेता वशिष्ठ कुमार एवं शर्मा मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close