पटनाबिहारस्वास्थ्य
Trending

कोविड से नहीं बल्कि भूख से मर रहे हैं गरीब एवं मजदूर : कांग्रेस

पटना|| बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा गया है।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधान पार्षद डॉ समीर सिंह ने मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि बिहार में कोरोना के प्रभाव अथवा ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं  हो रही है। बल्कि भुखमरी के कारण लोगों की मौतें हो रही है।

डॉ समीर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले वर्ष कोविड को लेकर देशभर में लागू लॉकडाउन के कारण रोजगार छिन जाने के बाद दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, बैंगलोर, गुजरात के विभिन्न शहरों में मेहनत मजदूरी करने वाले मजदूर वर्ग के लोग वापस बिहार लौट गए थे।

उस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह ऐलान किया था कि प्रवासी मजदूरों को बिहार में स्थाई तौर पर रोजगार दिया जाएगा।

उन्हें पलायन करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

विधानसभा चुनाव में गरीब मजदूरों का बहुमूल्य वोट लेने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलट गए।

मजदूरों को रोजगार नहीं मिलने के बाद बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

जिस कारण अधिकांश मजदूर पुनः पलायन करने को मजबूर हो गए।

कुछ मजदूर जिन्होंने बिहार में रहकर ही रोजगार करने की सोची।

वे रोजगार विहीन होकर बेरोजगारों की तरह जीवन जीने को मजबूर हैं।

आज इस लॉकडाउन अवधि में लोग कोरोना महामारी के कारण नहीं बल्कि भुखमरी के कारण मर रहे हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close