गयाबिहार
Trending

गया के गांधी मैदान गरजे नरेंद्र मोदी

आतंकवाद और नक्सलवाद के लिए कांग्रेस और महामिलावटी जिम्मेवार

गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को बिहार के गया जिले के ऐतिहासिक गाँधी मैदान अपने चुनावी दौरे पर गया के गांधी मैदान पहुंचे। जहां नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया। गांधी मैदान में पहुंचते ही मोदी,मोदी के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।कार्यकर्ता अपने प्रधानमंत्री के एक झलक पाने के लिए पूरे उत्साह और जोश में नजर आए। कुछ ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा में हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और महागठबंधन आज इस चौकीदार से घबरा रहे है, आगे हमला बोलते हुए कहा कि आज चौकीदार से दो लोग परेशान हैं। एक महामिलावटी और उनके चाटुकार,और दूसरे आंतकी और उनके संरक्षक।उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में रीति -नीति और नियति में बदलाव के कारण देश का विकास सम्भव हो सका है। उन्होंने कहा कि मई 2014 के पहले देश के हर इलाके में आतंकवादी बम धमाके करते थे। अब हालत बदल गयी है। उन्होंने कहा कि शांति का संदेश देने वाले बोधगया में 7 जुलाई 2013 को आतंकियों ने सिरियल बम धमाके,काशी,दिल्ली, मुम्बई में किए। इन्हें स्लीपर सेल की मदद और संरक्षण प्राप्त था लेकिन मई 2014 के बाद स्लीपर सेल पस्त हो गया। मोदी ने कहा कि पुलिस, सूचना तंत्र, इंटेलिजेंस और सरकारी अधिकारी और कर्मी वहीं थे लेकिन रीति- नीतिऔर नियति में बदलाव लाकर हमारी सरकार नेदेश को एक अलग दिशा दी। उन्होंने कहा कि राजग पिछली व्यवस्था से बिहार को निकालने में सफल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गया और औरंगाबाद जिला देश की पिछड़े जिलों में 112 वें पायदान पर थे। लेकिन अब देश के विकसित और आंकाक्षी जिलों की सूची में 5 वें पायदान पर आ गये हैं। इसके लिए सभी अधिकारी, कर्मचारी और राज्य सरकार बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत ने 165 देशों को ई वीजा दिया। इसके कारण देश में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पांच साल पहले 60-65 लाख विदेशी पर्यटक भारत में आते थे।ई वीजा के बाद अब 01 करोड़ विदेशी पर्यटक प्रत्येक वर्ष आ रहे हैं। इससे जहां वे जाते हैं, वहां आर्थिक मोर्चे पर स्थानीय लोगों को लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की।उन्होंने गया और आसपास में फैले नक्सलवाद पर चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें पूर्व की सरकार का संरक्षण प्राप्त रहा है। उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के बजाय उन्हें भड़काने का काम किया गया।
वही प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगो एवं कार्यकर्ता कुर्सी पर चढ़ गए। वहीं थोडी देर के लिए सभा में भगदड मच गयी, लेकिन जवानों ने तत्परता देखते हुए मोर्चा को संभाल लिया है।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान,बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री सह गया विधायक प्रेम कुमार, गुरूआ विधायक राजीव नंदन दागी, टेकारी विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, विधान पार्षद कुमार बाबू, जिलाध्यक्ष शौकत अली, महानगर जदयू जिलाध्यक्ष राजू वर्णवाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, सुशील कुमार सिंह, मनोरमा देवी, पंकज कुमार सिंह, आयुष सिंह, गणेश जी, बबंन चंदवंशी, कुमार बाबू , जिला मंत्री शम्भू गुप्ता,राजेन्द्र गुप्ता सहित तीनो घटक दलों के एनडीए प्रत्याशी विजय मांझी सहित लाखो कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close