बिहारमुंगेर
Trending

छद्म समाजवादी नेता सत्ता के लिए लोहिया के नाम का कर रहे इस्तेमाल

मुंगेर। समाजवादी पार्टी के तत्वधान में शनिवार को जिला मुख्यालय मुंगेर के बड़ी बाजार स्थित कार्यालय में देश के महान समाजवादी नेता, चिंतक, विचारक, युगपुरुष डॉ राम मनोहर लोहिया की 129 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के आरंभ में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने डॉ लोहिया के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण वह पुष्पांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि लोहिया के नाम और कद से बड़ा लोहिया का काम है। लेकिन देश के छद्म समाजवादी नेताओं ने लोहिया के नाम और काम को मात्र सत्ता हथियाने का माध्यम बनाया। जिसके कारण समाजवाद विभाजन के रास्ते पर है। जिसे सहेजने का दायित्व हम युवाओं के कंधे पर है। पार्टी के उपाध्यक्ष विद्या किशोर ने कहा कि डॉ लोहिया आजाद हिंदुस्तान के शोषितों, पीड़ितों, मजलूमो की वास्तविक आवाज से जो जीवन भर देश के उपेक्षित वर्गों के लिए संघर्ष करते रहे। वहीं उपाध्यक्ष रामनाथ राय, महासचिव मिथिलेश यादव, मुंगेर नगर अध्यक्ष मो आजम, जमालपुर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, नगर अध्यक्ष अमर शक्ति, धरहरा प्रखंड अध्यक्ष नीरज यादव आदि समाजवादी नेताओं ने डॉ लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर महासचिव अशोक भारत, सचिव सुरेंद्र महतो, संजय यादव, गौरव यादव, कृष्णा अाजाद, मनोज क्रांति, कुमार प्रभाकर, गोपाल वर्मा, मनीष यादव, आशीष कुमार, सुनील साव, हिमांशु यादव मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close