जमालपुरमुंगेर
Trending

दर्जनों महिलाओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

जमालपुर। शहर कांग्रेस कमेटी जमालपुर के तत्वाधान में शुक्रवार को छोटी केशोपुर जमालपुर डीह एवं बड़ी दरियापुर में सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर करने की।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मानषी कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्ष साईं शंकर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करती आ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का अभियान शुरू किया गया है। जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड स्तर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाते हुए महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के लिए शहर कमेटी, वार्ड कमेटी जबकि ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत कमेटी एवं वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ता मानषी कुमारी ने कहा कि आज की महिलाएं घर तक ही सीमित नहीं है बल्कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। राजनीतिक क्षेत्र में भी महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है। पुरूष प्रधान समाज में महिलाओं की भागीदारी जबतक नहीं बढ़ेगी तबतक महिलाओं का शोषण बंद नहीं होगा।

मौके पर काजल किरण, मंजुला देवी, रीता देवी, स्वीटी कुमारी, पूजा देवी, रानी देवी, रिंकू देवी, सविता देवी, गीता देवी, शैल देवी, अनीता देवी, विनीता देवी, इंदु देवी, वंदना देवी, कंचन देवी, सुधा देवी, ललिता देवी मौजूद थी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close