गयाधर्म-अध्यात्मबिहारराजनीति
Trending

देश के किसान, मजदूर के मसीहा थे स्वामी सहजानंद सरस्वती

गया सिटी/बोधगया।। महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के कार्ल मार्क्स कहे जाने वाले किसान मजदूर के मसीहा स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह शनिवार को गया जिला मुख्यालय अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण में कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में आयोजित की गई।

वीडियो न्यूज़ देखने के लिए यहां क्लिक करें 👇

YouTube player
YouTube player

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया।

“जो अन्न, वस्त्र उपजाएगा, शासन वही चलाएगा”

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का किसानों के संबंध में कहा गया कथन “जो अन्न, वस्त्र उपजाएगा, शासन वही चलाएगा, भारत देश उसी का है, कानून वही बनाएगा” देश में हमेशा प्रासंगिक रहेगा।

रोटी भगवान से अधिक जरुरी

वामपंथी विचारक मुरारी शर्मा ने कहा की स्वामी सहजानंद सरस्वती हमेशा कहा करते थे कि भगवान और रोटी दोनो बड़े है, किंतु रोटी भगवान से जरुरी है। क्योंकि इसके बिना आप जीवन जी नही सकते।

राम नरेश सिंह पयोद ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती आजादी की लड़ाई में अंग्रेजी हुकूमत की दातें खट्टे करने वाले वीर योद्धा थे, जिन्होंने हजारीबाग जेल से जयप्रकाश नारायण सहित कई नेताओ को पंद्रह फीट ऊंची दीवार पार करा कर जेल से भागने का काम किए थे।

स्वामी सहजानंद सरस्वती की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने की मांग

उपस्थित अन्य नेताओं में शामिल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, अभिषेक श्रीवास्तव , शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, सावन कुमार, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, जितेंद्र यादव, मो समद, असरफ इमाम, प्रद्युमन दुबे, राजकिशोर शर्मा, चंद्रभूषण मिश्रा, सुरेंद्र मांझी, विनोद उपाध्याय, सुजीत गुप्ता ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती के बताए मार्ग पर चलने से ही भारत के किसान मजदूर की उन्नति होगी, सर्वधर्म समभाव, सामाजिक समरसता, ऊंच, नीच का भेदभाव जड़ मूल से समाप्त होगी।

इस दौरान मौजूद कांग्रेस नेताओं ने गया शहर के वार्ड नंबर 53 में अवस्थित बिहार के दूसरा सबसे बड़ा किसान, मजदूर का पशु मेला भुसंडा मेला ग्राउंड में वर्षो से प्रस्तावित स्वामी सहजानंद सरस्वती की आदम कद प्रतिमा स्थापित करने की मांग स्थानीय प्रशासन तथा राज्य सरकार से किया।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close