देश
Trending

भाजपा सरकार आई तो गडकरी होंगे पीएम ?

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 के बाद भारत के अगले प्रधानमंत्री के रूप में जिस प्रकार से भाजपा में नरेंद्र मोदी के समानांतर एवं संघ में अहम स्थान रखने वाले केंद्रीय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम की भी चर्चा होने लगी है। राजनीतिक हलकों में यह भी चर्चा होने लगी है कि यदि 2019 में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनती है तो क्या नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से चुने जाएंगे ? या फिर संघ के निर्देश पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रधानमंत्री बनाने की कवायद होगी। भारतीय जनता पार्टी के सरकार को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का निर्देश महत्वपूर्ण होता है। इन सवालों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को अपने बयान से कुछ हद तक तो स्पष्ट कर दिया है कि 2019 चुनाव में कोई बदलाव नहीं होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। संघ एवं पार्टी द्वारा उन्हें अगला प्रधानमंत्री चयन किया जाएगा। वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं। वे संघ के आदमी हैं। और संघ के निर्देश पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close