बिहारमुंगेरराजनीति
Trending

मुंगेर में महागठबंधन का जोरदार विरोध प्रदर्शन

मंहगाई तथा ईडी के गलत इस्तेमाल पर केंद्र सरकार को घेरा

मुंगेर। देश में व्याप्त कमरतोड़ महंगाई बेरोजगारी, दूध, आटा, चावल जैसे खाद्य सामग्रियों सहित आम जरूरतमंद सामानों पर जीएसटी, पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों के अलावा केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय संस्था ईडी का विपक्षी पार्टियों को बेफिजूल परेशान करने में किए जा रहे इस्तेमाल के खिलाफ महागठबंधन के एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन में मुंगेर जिला मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सह जमालपुर विधायक डॉक्टर अजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध दर्ज कराया।

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान से मुंगेर जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोल किया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महामंत्री ब्रह्मदेव चौरसिया, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश प्रधान महासचिव रवि शंकर यादव, तारापुर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा, राजद के वरिष्ठ नेता दिनेश यादव सहित महागठबंधन के कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close