लखीसराय
Trending

लोकसभा चुनाव पूर्व मोकामा विधायक ने किया जनसंपर्क

लखीसराय/मोकामा। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मुंगेर लोकसभा से कांग्रेस पार्टी की संभावित प्रत्याशी नीलम सिंह के समर्थन में मोकामा विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखीसराय विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। अनंत सिंह ने लखीसराय विधानसभा के कोठवा , महरामपुर, फदरपुर, नथनपुर, कमरपुर, भानपुर, जानपुर, फादिल, अैजनी में जनसंपर्क किया। कार्यकर्ताओ एवं क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। विधायक से मिलने को लेकर लोगो में अत्यंत उत्साह देखा गया। विधायक अनंत सिंह से मिलने वालो में युवा एवं देश की मातृशक्ति की तादात अधिक रही। क्षेत्रवासियों से मिलने के दौरान विधायक ने लोगो से बातचीत की। उनका दुःख दर्द साँझा किया। लोगो ने विधायक को क्षेत्र में व्याप्त समस्याओ फसलो की कीमत, अपराध में बढोत्तरी जैसी समस्याओ से विधायक को अवगत कराया। विधायक अनंत सिंह ने अपने संबोधन में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा जैसे दिया बुझने से पहले फडफडाता है, ठीक वैसे ही सरकार जाने से पहले की बेचैन है। और अपने आप को बचाने के लिए हर तरह गलत काम कर रही है। जनता ने मन बना लिया है, इस बार बिहार में महागठबंधन को जिताना है। सरकार कितना भी डरा धमका ले जनता अपना मन नही बदलेगी।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close