कर्नाटकचुनावजमालपुरबिहारमुंगेरराजनीति
Trending

13 मई से पहले ही भाजपा को दिखने लगी कर्नाटक की हार


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

जमालपुर/मुंगेर (बिहार)।। कर्नाटक में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पार्टी को आम जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ है जो कि शनिवार 13 मई को चुनाव परिणाम के रूप में सामने आने वाला है।

उक्त बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव मानसी कुमारी ने बुधवार शाम एक प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के 224 सीटों पर देर शाम तक हुए वोटिंग में भ्रष्टाचार में लिप्त कर्नाटक सरकार को उखाड़ फेंकने की नियत से कर्नाटक की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी का परिणाम है कि कर्नाटक में अप्रत्याशित वोटिंग हुई है जो वर्तमान भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश का प्रतीक है।

भारतीय जनता पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव की संभावित हार को देखते हुए पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटाकर वहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तस्वीर लगा दी गई है। कर्नाटक में 13 मई को जनमत प्राप्त होने के बाद एक बार फिर जनता की उम्मीदों की सरकार के रूप में कांग्रेस कर्नाटक की सत्ता पर काबिज होगी और आम जनता के उम्मीदों के अनुरूप जनता की सेवा करेगी। 13 मई से पहले ही भाजपा को कर्नाटक की हार सताने लगी है।

बिहार प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रविशंकर यादव तथा मुंगेर जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि कर्नाटक की तरह ही पूरे देश की जनता मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों से परेशान है और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close