StarBlueNews

28 किलो अवैध अफीम बरामद, कोई गिरफ्तार नहीं

बाराचट्टी। (एसबीएन गया डेस्क)। बाराचट्टी अफीम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में गत शनिवार बाराचट्टी थाना के अंतर्गत नारे गाँव में पुलिस व एस एस बी 29 वी वाहिनि बाराचट्टी के संयुक्त करवाई में अफीम तस्करों के घर से 28 किलो अवैध अफीम बरामद किया। यह जानकारी बाराचट्टी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस स्वर्ण प्रभात ने दिया।

आगे उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नारे गाँव मे बड़ी मात्रा में अफीम का कारोबार होता है।तत्काल सूचना पे छापामारी किया गया, जहाँ भारी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुआ। मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। बाराचट्टी थाना में अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। छापामारी टीम में बाराचट्टी थाना थानाध्यक्ष, एस एस बी 29 वी वाहिनि ए कंपनी के असींससेन्ट कमांडेंड सुहेल ,इंस्पेक्टर विकास चंद्र घोष,व एस एस बी बाराचट्टी के जवान शामिल थे।

बाराचट्टी से संजय केशरी

Exit mobile version