करियर
Trending

आचार्य नई तकनीकों से हुए रूबरू

एक दिवसीय कार्यशाला में आचार्यों को नई तकनीकों से कराया गया अवगत


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 761

जमालपुर। सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेर पथ जमालपुर के तत्वधान में विभागीय वाटिका आचार्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य शंकर प्रसाद सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रबंधकारिणी समिति के सचिव प्रकाश चंद्र जायसवाल एवं प्रशिक्षण प्रमुख रमेश चंद्र द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर एक दिवसीय कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यशाला में शामिल आचार्य को संबोधित करते हुए प्रकाश चंद्र जायसवाल ने कहा कि आज के तकनीकी युग में हमें भी कुशल होकर अपने कार्य को कुशलता पूर्वक करना चाहिए। जिससे कि मनोवांछित सफलता प्राप्त हो सके। कार्यशाला को संबोधित करते हुए रमेश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि जिस तरह मकान की नींव हम मजबूत रखते हैं, उसी प्रकार शिक्षा प्राप्त करने की ये प्रारंभिक कक्षाएं भी मजबूत होनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों का भविष्य निश्चित ही उज्जवल होगा। इस कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के शिक्षा प्रदान करने के नए-नए तकनीकों से आचार्यों को परिचय कराया गया। एक दिवसीय आचार्य कार्यशाला में मुंगेर विभाग के विभिन्न सरस्वती विद्या मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर के 75 आचार्य आचार्य तथा 25 प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आचार्यों को शिक्षा जगत में हो रहे तकनीकी प्रयोग से परिचित कराना, उनका कक्षा-कक्ष में प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना था। मौके पर धनंजय शर्मा, नीरज कौशिक, हरे कृष्ण नारायण सिंह, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार, पूनम कांति, रेखा कुमारी, कमल कुमार सिंह, रानी कुमारी, रूपम कुमारी, अमृता कुमारी मौजूद थे।

Tags
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 804

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 813

Warning: Undefined array key "series-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 979

Warning: Undefined array key "match-id" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 987

Warning: Undefined array key "status" in /home/u702093213/domains/starbluenews.com/public_html/wp-content/plugins/ultimate-live-cricket-lite/classes/wsl-main-class.php on line 995
Close