बिहारमुंगेर
Trending

राजद के MLC प्रत्याशी की जीत के लिए पंचायती राज प्रकोष्ठ को निर्देश

Munger | Bihar || मुंगेर जिला राजद कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ निरंजन यादव ने किया।

मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर के पूर्व सांसद सह पूर्व विधायक विजय कुमार विजय मौजूद रहे।

बैठक के आरंभ में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला कमेटी का विस्तार करते हुए नवमनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए पूर्व सांसद विजय कुमार विजय द्वारा उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया।

जिला उपाध्यक्ष के रूप में विनय कुमार युगल, किशोर यादव, पटेल कुमार शर्मा, विकास चंद्र यादव, नंदकिशोर यादव,

जिला महासचिव के रूप में सुरेंद्र कुमार मंडल, पंकज कुमार उर्फ साहिल आनंद, प्रशांत कुमार चौधरी,

जिला सचिव के रूप में मधुकर यादव, अर्जुन बिंद, राजकुमार दास, विनोद कुमार पासवान, कैलाश प्रसाद यादव,

जिला प्रवक्ता के रूप में राम बहादुर प्रसाद अधिवक्ता, अभिमन्यु कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी के रूप में अमन कुमार को मनोनीत किया गया।

नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पूर्व सांसद विजय कुमार विजय ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के हाथों को मजबूत करने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए जिला स्तर, प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

इसके अलावा आगामी विधान परिषद चुनाव में राजद के प्रत्याशी अजय सिंह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करने में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ की अहम भूमिका होगी।

बैठक में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नवल किशोर राय, योगेंद्र मंडल उर्फ मुखिया जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान,

पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव निशिकांत यादव अधिवक्ता, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर विनय कुमार सुमन ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पर बधाई दी।

अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ निरंजन यादव ने कहा कि मुंगेर जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी

तथा आंदोलन को सफल बनाने में पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तन-मन-धन से अपना योगदान देंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close